फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Anger among people after death of villager due to electric shock

Pilibhit News: करंट से ग्रामीण की मौत के बाद लोगों में रोष

Sat, 25 Jul 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Anger among people after death of villager due to electric shock
ग्राम खजुरिया में घरों की छतों से गुजरती नंगी बिजली की लाइन संवाद
बरखेड़ा। खजुरिया गांव में ग्रामीण अखलाक की करंट से मौत के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मकानों के ऊपर से बिजली लाइन के तार खुले हुए हैं। यदि समय रहते पूरे इलाके में खुले तारों को बदलकर बंच केबल लगा दी जाती तो मो. अखलाक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

लंबे समय से बिजली के तारों को बदलने की मांग की जा रही थी, लेकिन विभागीय हीलाहवाली के चलते केवल आधे-अधूरे काम किए गए। पचपेड़ा गांव में आधे हिस्से में बंच केबल पड़ चुकी है, जबकि खजुरिया गांव में आज भी खुली लाइनें लोगों के घरों के ऊपर या बिल्कुल सटकर गुजर रही है।
विज्ञापन

राजू शर्मा, इदरीश आदि लोगों के अनुसार, क्षेत्र में दो महीने पहले लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। उसके बाद 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे मो. अखलाक की लाइन के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

पुराने सर्वे के अनुसार बंच केबल डालने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब नए सर्वे के आधार पर आगे की सभी लाइनों को जल्द ही बंच केबल में बदल दिया जाएगा।

-मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed