फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   andolan

विधायक और सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त

Wed, 12 Feb 2020 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
andolan
बिलसंडा। पुलिस के खिलाफ चल रहे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के धरना प्रदर्शन को विधायक बीसलपुर रामसरन वर्मा और सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने मंगलवार को समाप्त कराया। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं की मांगों को सुना और उनका समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता शनिवार को पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे। ब्लॉक परिसर में उनका धरना प्रदर्शन चल रहा था। आरोप था कि एक दरेागा द्वारा झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी उनको दी गई। कुछ मामलों में शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया था। पुलिस पर गोशाला के मामलों को दबाने के भी आरोप लगाए गए थे। एक दिन पूर्व सोमवार को एसडीएम सौरभ दुबे ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर आश्वासन दिया था। इसमें काफी हद तक सहमति बन गई थी, मगर धरना मंगलवार को ही समाप्त होने के कयास लगाए गए थे। मंगलवार को विधायक रामसरन वर्मा भी धरनास्थल पर पहुंचे। सीओ धर्म सिंह मार्छाल भी मौजूद रहे। दोनों ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और इसके निस्तारण का भरोसा जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो को दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष संतुष्ट हुए और धरना समाप्त कर दिया। अजीत सिंह, संजीव अवस्थी, संतकुमार कुशवाह, संतोष सिंह यादव समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed