फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An old man who is dead on paper is pleading to be registered as alive

Pilibhit News: जिंदा दर्ज करने की गुहार लगा रहा कागजों में मृत वृद्ध

Tue, 05 Nov 2024 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
An old man who is dead on paper is pleading to be registered as alive
महेंद्र गंगवार।
बीसलपुर। राजस्व कर्मचारियों की ओर से कागजों में मृत किया गया 70 वर्षीय बुजुर्ग तहसील और जिले के अफसरों को खुद के जिंदा होने का प्रमाण देता घूम रहा है। करीब दो वर्षों से अधिकाारियों के चक्कर काट रहे इस बुजुर्ग की अब तक फरियाद नहीं सुनी गई। कागजों पर मृत घोषित होने से बुजुर्ग की किसान सम्मान निधि भी बंद हो गई है।
विज्ञापन

बीसलपुर तहसील के गांव बेनीपुर निवासी महेंंद्र गंगवार ने बताया कि वर्ष 2022 में तत्कालीन हलका लेखपाल ने किसी के बहकावे में आकर बिना जांच-पड़ताल के ही उन्हें राजस्व अभिलेखों में मृत दर्शा दिया।
विज्ञापन

उनकी ढाई एकड़ जमीन उनके चारों पुत्रों के नाम दर्ज कर दी। पता चला तो महेंद्र गंगवार ने राजस्व और तहसील अधिकारियों के पास दौड़ लगानी शुरू कर दी। वृद्ध ने अधिकारियों को अपने जीवित होने के पर्याप्त प्रमाण दिए। राजस्व अभिलेखों में स्वयं को जीवित दर्शाने और अपने पुत्रों के नाम दर्ज की गई जमीन अपने नाम कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर राजस्व अभिलेखों में अब तक उन्हें जीवित नहीं किया गया। बुजुर्ग महेंद्र इस बात को लेकर काफी परेशान हैं कि राजस्व अधिकारियों को उसके जीवित होने के किस प्रकार के प्रमाण चाहिए। उन्होंने बताया कि वह अपनी इस समस्या को लेकर मौजूदा क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम और डीएम से कई बार मिल चुके हैं। अधिकारी मना तो नही कर रहे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान भी नहीं कर रहे हैं। इससे संबंधित अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध हो गई है।


राजस्व अभिलेखों में मृत दर्शा दिए जाने के कारण उसकी प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना भी बंद हो गई है। वृद्ध ने यह भी बताया कि वह दो वर्ष की अवधि में आयोजित होने वाले सभी थाना और संपूर्ण समाधान दिवसों में अपनी समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
--
मामला संज्ञान में आ चुका है। बहुत जल्द वृद्ध की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-करम सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed