फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   An indecent comment on Baba Saheb's picture went viral

Pilibhit News: बाबा साहब के चित्र पर अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट किया वायरल

Fri, 17 Apr 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
An indecent comment on Baba Saheb's picture went viral
माधोटांडा। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर बाबा साहब के चित्र पर अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट वायरल करने के मामले में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पूरनपुर के वार्ड नंबर एक कायस्थान क्षेत्र निवासी एडवोकेट प्रदीप सागर ने माधोटांडा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती थी। आरोप है कि उसी दिन पालिटेक्निक कॉलेज टांडा गुलाबराय में पढ़ाई करने वाला जिला हरदोई के तहसील सवायजपुर के ग्राम पचदेवरा निवासी श्लोक शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम आईडी पर बाबा साहब के चित्र पर अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए एक पोस्ट अपलोड कर उसे वायरल किया। इससे समाज में रोष फैला और आमजन की भावनाएं आहत हुई। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed