{"_id":"6898e3f0103b59d58a09010c","slug":"an-elderly-man-going-to-the-farm-died-after-drowning-in-a-drain-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141600-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: खेत पर जा रहे बुजुर्ग की नाले में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: खेत पर जा रहे बुजुर्ग की नाले में डूबने से मौत
विज्ञापन
अमरिया। नाला पार करते समय एक बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह नाले में शव उतराता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
घटना अमरिया क्षेत्र के जगत गांव की है। गांव निवासी किसान अरबेल सिंह (60) पुत्र पूरन सिंह शनिवार अपराह्न करीब दो बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की, लेकिन रात में उनका कहीं कोई पता नहीं चला।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने किरकिया नाले में किसान का शव उतराता देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजनों के अलावा ग्रामीणाें की भीड़ जमा हो गई। अमरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
खदनिया नाले में मिला किसान का शव
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव फिरसाह चुर्राह में शनिवार की रात खदनिया नाले में एक किसान का शव मिला। बताया गया कि पानी में डूबने से मौत हो गई।
गांव निवासी सर्वेश ने बताया कि उनका भाई सुनील (38) पुत्र रामलाल शनिवार की रात बेटी पूजा के साथ गन्ना और धान के खेत की रखवाली करने जा रहा था। गांव के बाहर रास्ते में खदनिया नाले की पुलिया के पास उस पर एक सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह पानी से भरे नाले में गिर गया। सांड़ का हमला देख उसके साथ बेटी घर की ओर भाग आई। घर पहुंचकर उसने पूरी बात बताई।
इस पर परिजन औऱ गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचकर सुनील की तलाश नाले में करने लगे। पूरी रात तलाशा, लेकिन उसका शव नही मिला। रविवार की सुबह उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ दीपक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर जांच की जा रही है। संवाद