{"_id":"3dd9cea53e8de5ad525b3a91667fd973","slug":"ammonia-leak-the-performance-of-those-neighborhood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोनिया का रिसाव मोहल्ले वालों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोनिया का रिसाव मोहल्ले वालों का प्रदर्शन
पीलीभीत।
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला फीलखाना में लगी एक बर्फ फैक्ट्री से आए दिन होने वाली अमोनिया
विज्ञापन
गैस के रिसाव से मोहल्लेवासी परेशान हैं। सोमवार की देर शाम गैस रिसाव से
मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड
ने जांच की और मामूली रूप से हुए गैस रिसाव को ठीक कराया। मंगलवार को
मोहल्ले वालों ने प्रदर्शन कर फैक्ट्री हटवाने की मांग की। मोहल्ले वालों
की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस और मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने मामले की जांच
शुरू कर दी है।
मोहल्ला फीलखाना निवासी इलियाज अंसारी, मुश्ताक अली, रेहान, हाजी मोहम्मद अजहर अंसारी, अली अहमद, नूर मोहम्मद, ताजुद्दीन आदि ने बताया कि मोहल्ले में लगी एक बर्फ फैक्ट्री से आए दिन अमोनिया गैस का रिसाव होता है। इससे मोहल्ले वालों को काफी दिक्कत होती है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग और सांस एवं हार्ट की बीमारी से पीड़ित लोगों को होती है।
सोमवार की देर शाम अचानक हुए गैस का रिसाव होने से परेशान मोहल्ले वालों ने घटना की सूचना एसपी को दी। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाल और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। मंगलवार की दोपहर मोहल्ले वालों ने एक मीनार मस्जिद के पास प्रदर्शन किया और बर्फ फैक्ट्री हटवाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद अनवर, इकबाल, इरशाद अहमद, जहीर खां सहित तमाम लोग शामिल हुए। उधर पुलिस व मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन..
मोहल्ले वालों ने गैस रिसाव की सूचना दी थी। मैंने शहर कोतवाल और सीएफओ को फायर बिग्रेड टीम के साथ भेजा था। टेक्निकल फाल्ट होने के कारण मामूली तौर पर रिसाव होता मिला। उसे सीएफओ ने ठीक करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
00
वर्जन..
पहली जुलाई से मिल बंद पड़ी है। गोदाम भी बंद है। कहीं से कोई रिसाव नहीं था। मोहल्ले वाले अनावश्यक रूप से आए दिन गैस रिसाव का आरोप लगाकर परेशान करते हैं।
- सुरेंद्र गुप्ता, बर्फ फैक्ट्री मालिक