फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amidst the drizzle, devotees of Bhole performed Jalabhishek

Pilibhit News: रिमझिम फुहारों के बीच भोले के भक्तों ने किया जलाभिषेक

Mon, 12 Aug 2024 10:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Amidst the drizzle, devotees of Bhole performed Jalabhishek
बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगा मेला।संवाद
पीलीभीत। सावन के चौथे सोमवार पर जिले भर के शिवालयों में भोले के भक्तों की सुबह से ही लंबी कतार लगी रहीं। पूरे दिन भोले के जयकारों से जिला गूंजता रहा। इस दौरान रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं ने भोलेशंकर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

कछला और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवडिये रविवार की शाम से ही मंडी समिति में एकत्र होने लगे। यहां से सोमवार को सुबह से ही अलग-अलग जत्थों में शिवभक्त प्राचीन गौरीशंकर मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारों से समूचा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

गौरी शंकर मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। इसके अलावा शहर के ही स्टेशन रोड के शिव मंदिर, बल्लभनगर के शिव मंदिर पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर। देवीस्थान मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, सीताराम मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, राधा माधव जगन्नाथ मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर जल, बेलपत्र, फूल, धतूरा, भांग आदि चढ़ाए।




--
गुलेश्वरनाथ मंदिर पर लगा मेला



बीसलपुर। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना शुरू कर दी। यह प्रक्रिया दोपहर तक जारी रहा। गंगा नदी के विभिन्न घाटों से भरकर लाए गए गंगाजल को कावंड़ियों ने गुलेश्वर नाथ मंदिर में चढ़ाया। इस दौरान मेला भी लगा। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान कुछ कांवड़िये ईदगाह चौराहे से जुलूस के रूप में नगर से होते हुए गुलेश्वर नाथ मंदिर तक पहुंचे। संवाद

--
जलाभिषेक यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत



पूरनपुर। नगर में जलाभिषेक यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जत्था नगर से माधोटांडा के गोमती उद्गम स्थल पहुंचा। वहां से जल लेकर नगर के अशोक कॉलोनी स्थित शिव शक्ति धाम में जलाभिषेक किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। संवाद

बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगा मेला।संवाद

बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगा मेला।संवाद

बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगा मेला।संवाद

बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगा मेला।संवाद

बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगा मेला।संवाद

बीसलपुर के गुलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगा मेला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed