{"_id":"66fae79b115113cbd40f45f4","slug":"ambulance-driver-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-123282-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: वाहन की चपेट में आने से एंबुलेंस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: वाहन की चपेट में आने से एंबुलेंस चालक की मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से निजी एंबुलेंस के चालक की मौत हो गई।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव पिपरिया आगरू निवासी जगदेव मौर्य (50 ) निजी एंबुलेंस का चालक था। रविवार रात करीब नौ बजे वह एंबुलेंस से ही पीलीभीत जाने के लिए घर से निकला था। टनकपुर हाईवे पर कुंवरपुर गांव के पास पहुंचते ही एंबुलेंस अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
मौत की सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया गया। मृतक के पुत्र गौरव ने बताया कि पिता कई सालों से निजी एंबुलेंस चलाते थे। मृतक के परिवार में एक पुत्री व दो पुत्र हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। न्यूरिया थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
-
हादसे में घायल पति ने भी दम तोड़ा
पूरनपुर। सड़क हादसे में घायल हुए पति की भी मौत हो गई। इससे पहले पत्नी ने भी दम तोड़ दिया था।
गांव कढेरचौरा निवासी मुकुट लाल (52) अपनी पत्नी सावित्री देवी (50) के साथ गांव रंपुरा से रिश्तेदारी में दावत खाकर रविवार को बाइक से घर लौट रहे थे। चीनी मिल के समीप अज्ञात वाहन ने मुकुट लाल की बाइक को चपेट में ले लिया। घायल दंपती को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने सावित्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मुकुट लाल की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में शाम को मुुकुट की भी मौत हो गई। मृतक गांव के मठिया मंदिर का महंत था। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मुकुट लाल के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाद में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
--
दो कारों की टक्कर में तीन लोग घायल
गजरौला। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर भूड़ा काॅलोनी के पास सोमवार दोपहर दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में एक कार खाई में जा गिरी। दूसरे कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार तीन लोगों के चोटें आईं। हादसे को लेकर कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचने के बाद जाम खुलवाया। घायलों में एक कार में सवार पीलीभीत निवासी दिनेश अग्रवाल व उनका चालक संजीव शामिल रहा। जबकि दूसरी कार में लखनऊ निवासी विमल गुप्ता घायल हुए। संवाद