फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   aman parivartan work does not copleted yet

शाहगढ़-पीलीभीत के बीच नहीं रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा अमान परिवर्तन

Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
aman parivartan work does not copleted yet
पीलीभीत। मैलानी रेल खंड पर शाहगढ़-पीलीभीत के बीच अमान परिवर्तन का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। एक जून 2018 से अमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था ने 66 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड पर पहले चरण में मैलानी शाहगढ़ के बीच का शुरू किया था। जिसे तीन साल में पूरा कर लिया गया था। अब छह माह पूर्व शाहगढ़-पीलीभीत के बीच काम तो शुरू हो गया, मगर तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन

इज्जतनगर वाया पीलीभीत लखनऊ के लिए तीन चरण में अमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ था। लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर मैलानी के बीच दो चरण में काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। जबकि पीलीभीत- मैलानी के बीच 2018 में अमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ था। शुरुआती दौरान में पीटीआर से एनओसी नहीं मिलने से कार्यदायी संस्था आरवीएनएल ने जंगल क्षेत्र छोड़कर शाहगढ़ और मैलानी के बीच काम शुरू कर दिया था। तीन साल में शाहगढ़ और मैलानी के बीच काम पूरा होने के बाद सीआरएस निरीक्षण हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यदायी संस्था ने पिछले छह पहले पीलीभीत-शाहगढ़ के बीच काम शुरू किया है, मगर काम को गति नहीं मिल पा रही है। एक अधिकारी के मुताबिक चुनाव को लेकर काम की गति धीमी है। पुल और पुलियों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में काम तेजी से पूरा किया जाएगा। जंगल क्षेत्र में भी काम चल रहा है। कुछ आदेश मिलने में देरी हो रही है। इससे काम तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed