फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegations of Sarafa Association, Nawabganj police behaved indecent

Pilibhit News: सराफा एसोसिएशन का आरोप- नवाबगंज पुलिस ने किया अभद्र व्यवहार

Wed, 28 Jun 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 28 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Sarafa Association, Nawabganj police behaved indecent
बीसलपुर। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कोतवाल अशोक पाल से मिलकर नवाबगंज पुलिस पर नगर में आकर व्यापारियों से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा, नवाबगंज पुलिस ने एसोसिएशन के एक पदाधिकारी की दुकान पर गलत ढंग से दबिश दी। उन्हें हड़काया और जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने कहा कि सोमवार शाम को बरेली जनपद के नवाबगंज थाने के एक दरोगा ने झूठी शिकायत के आधार पर एसोसिएशन के एक पदाधिकारी की दुकान पर गलत ढंग से दबिश दी। नियमानुसार नवाबगंज पुलिस को स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दुकान पर आना चाहिए था। दरोगा ने सराफ पर चोरी का जेवर खरीदने का आरोप लगाकर उन्हें हड़काया।
विज्ञापन

व्यापारी मौके पर पहुंचे तो उनसे अभद्र व्यवहार किया। झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालकृष्ण अग्रवाल, उपाध्यक्ष निषेध अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सह मंत्री नीरज कुमार, पूर्व अध्यक्ष मनोज गोयल, सचिन अग्रवाल, मंत्री धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed