फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Allegation of fraud in scooty sale, report filed

Pilibhit News: स्कूटी बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Aug 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Allegation of fraud in scooty sale, report filed
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र की एक महिला ने स्कूटी की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि विक्रेता ने स्टांप पर एग्रीमेंट करने के बाद भी स्कूटी किसी अन्य के नाम ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारन निवासी सोनी ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने 30 नवंबर 2023 को राहुल नाम के युवक से 18,500 रुपये में एक स्कूटी खरीदी थी। सौदे को लेकर 100 रुपये के स्टांप पर नोटरी एग्रीमेंट भी कराया था। इसके बाद स्कूटी के नामांतरण के लिए सभी दस्तावेज तैयार कर आरटीओ कार्यालय ले जाया गया। आरोप है कि राहुल स्कूटी को लेकर वहां से चला गया और धोखाधड़ी करते हुए स्कूटी अहमद रफी के नाम ट्रांसफर करवा दी। कुछ समय बाद रफी उन पर स्कूटी देने का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed