{"_id":"66bba9720742bbd30c086bf4","slug":"allegation-of-auction-of-old-tehsil-building-being-against-rules-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120968-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुराने तहसील भवन की नीलामी नियम विरुद्ध करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुराने तहसील भवन की नीलामी नियम विरुद्ध करने का आरोप
विज्ञापन
पूरनपुर। तहसील के पुराने भवन की नीलामी मात्र 2.11 लाख रुपये में कर दी गई। अधिवक्ता उमाशंकर सक्सेना ने डीएम को पत्र भेजकर नियमों के विपरीत जाकर नीलाम करने का आरोप लगाया है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव राजस्व, मंडलायुक्त को भेजी गई है।
नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी की देखरेख में सोमवार को हुई नीलामी के लिए बोली में 15 लोगों ने भाग लिया। इसमें मात्र कुछ लोगों ने ही बोली लगाई। आरोप है कि पूल बनाकर हुई बहुत कम की बोली लगाई गई और नीलामी प्रक्रिया पूरी कर दी।
तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुराने तहसील भवन की नीलामी कराने से पहले पीडब्ल्यूडी से उसका मूल्यांकन कराया गया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से 1,45,255 रुपये का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि समाचार पत्रों में नीलामी की सूचना प्रकाशित हुई या नहीं, इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
नीलामी में गैर जिलों के लोगों ने भी बोली लगाई। अधिवक्ता उमाशंकर सक्सेना ने डीएम को पत्र भेजकर नियम विरुद्ध नीलामी करने का आरोप लगाया है। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
०००००
नीलामी में गड़बड़ी की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। अगर नियम विरुद्ध नीलामी हुई है तो उसे निरस्त किया जाएगा।
- राजेश कुमार शुक्ला, एसडीएम