{"_id":"6697b2f5db77610a79072870","slug":"all-the-teacher-clusters-resigned-from-their-posts-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-119551-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सभी शिक्षक संकुलों ने पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सभी शिक्षक संकुलों ने पद से दिया इस्तीफा
विज्ञापन
पीलीभीत। ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर चल रहे विरोध के चलते जिले के सभी संकुल प्रभारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं विभागीय ग्रुप भी छोड़ दिया है। ऐसे में अधिकारियों को स्कूल से संबंधित सूचनाएं नहीं मिल पा रहीं हैं।
आठ जुलाई से लागू की गई ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध के चलते शिक्षक संकुलों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया था। मंगलवार तक सभी ब्लॉकों के शिक्षक संकुलों ने अपना इस्तीफा बीईओ के माध्यम से बीएसए को भेज दिया।
इस्तीफों के साथ ही सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बनाए गए विभागीय ग्रुपों को भी शिक्षकों ने छोड़ दिया। इससे अब लगभग सभी ग्रुपों से शिक्षक बाहर हो गए है। ऐसे में ग्रुप में सिर्फ अधिकारी की शेष बचे है।
विज्ञापन
शिक्षकों की ओर से ग्रुप छोड़ देने से अधिकारियों की चिंता बढ़ने लगी है। क्षेत्र के स्कूलों में क्या चल रहा और शासन के आदेशों को कैसे शिक्षकों तक भेजा जाए। यह संभव नहीं हो पा रहा है। कारण है कि अधिकारियों के पास पत्र वाहक नहीं है। ऐसा कब तक बना रहेगा इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। अधिकारी फोन पर ही जरूरी सूचनाओं को भिजवा रहे हैं।
इस ब्लॉक से इतने शिक्षक संकुलों ने दिया इस्तीफा
बीसलपुर- 47
बिलसंडा-52
पूरनपुर- 80
मरौरी - 46
अमरिया- 44
बरखेड़ा- 42
ललौरीखेड़ा- 40