{"_id":"597778254f1c1b13348b462f","slug":"all-rivers-including-ganga-ramganga-on-the-boom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से उफान पर गंगा-रामगंगा समेत सभी नदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से उफान पर गंगा-रामगंगा समेत सभी नदियां
Tue, 25 Jul 2017 10:27 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
All rivers including Ganga-Ramganga on the boom
- फोटो : All rivers including Ganga-Ramganga on the boom
Link Copied
गत चार दिन से हो रही बरसात के चलते जिले से होकर बहने वाली गंगा-रामगंगा समेत अन्य सहायक नदियां फिर से उफनाने लगी हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष को पिछले 24 घंटे के दौरान सभी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की रिपोर्ट मिली है। इस बीच, नरौरा समेत कई बैराजाें से अतिरिक्त पानी बहाए जाने से गंगा-रामगंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है। जिले में मॉनसून की बरसात का दौर गत शुक्रवार से जारी है। बुधवार को सुबह के समय बमुश्किल एक मिमी बरसात हुई, लेकिन पांच दिन में हो चुकी 33.4 मिमी बरसात का पानी नदियों में सिमटने से जलालाबाद और कलान तहसीलों में गंगा-रामगंगा ने अपना दायरा फिर से बढ़ाना शुरू कर दिया है। हालांकि, दो दिन से गंगा के जलस्तर में कछला घाट से लेकर भैंसार बांध तक कमी देखी जा रही थी। इस बीच, सिंचाई विभाग को विभिन्न बैराजों से नदियों में पानी कम रिलीज होने की सूचनाएं मिलीं। इससे यही अनुमान लगाया गया कि क्षेत्र में व्यापक वर्षा होने तक नदियों के तटवर्ती गांव बाढ़ की समस्या से मुक्त रहेंगे। इसके विपरीत बुधवार को नरौरा से डिस्चार्ज पानी की मात्रा में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब दस हजार क्यूसेक की वृद्धि हो गई। रामगंगा में विभिन्न बैराजों से आ रहे पानी की मात्रा में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसके बावजूद रामगंगा भी आसपास के खेतों में फैलाव ले रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार गंगा भैंसार बांध पर केवल दो सेमी बढ़ी, लेकिन बदायूं के कछला घाट में गंगा 20 सेमी चढ़कर 163.00 मीटर पर पहुंच गई है। इसी तरह चौबारी में रामगंगा का जलस्तर 27 सेमी बढ़कर 159.35 मीटर हो गया है। इधर, शहरर के समीप गर्रा के जलस्तर में 15 सेमी और खन्नौत में दस सेमी बढ़ोतरी मापी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।