{"_id":"600f05a58ebc3e08b7363899","slug":"alert-pilibhit-news-bly4350620198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर रहा अलर्ट, चेकिंग कर तलाशे गए संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर रहा अलर्ट, चेकिंग कर तलाशे गए संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासा संजीदगी बरती गई। नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस संयुक्त गश्त करती रही। भीड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती रही। वाहनों को चेकिंग के बाद गुजारा गया। होटल ढाबो आदि पर भी सुरक्षा के लिहाज से गश्त कर निगरानी रखी गई।
गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में हाईअलर्ट किया गया है। जनपद के हजारा, माधोटांडा क्षेत्र के कई इलाके नेपाल से सटे हुए हैं, जबकि अमरिया, मझोला उत्तराखंड सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में इन इलाकों पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। सोमवार को दिन भर सख्ती रही। नेपाल सीमा पर पुलिस के अलावा एसएसबी के जवान गश्त पर रहे। मुख्य इलाकों के अलावा कच्चे रास्तों से होने वाली आवाजाही पर विशेष ध्यान दिया गया। हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जाती रही। मझोला और अमरिया में पुलिस में उत्तराखंड की तरफ से आने वालों को रोक चेक किया गया। शहर में भी डिग्री कॉलेज चौराहा, गौहनिया चौराहा, गैस चौराहा, ड्रमंडगंज चौराहा पर पुलिस पिकेट रही। मुख्य बाजार, जेपी रोड पर पुलिस कर्मी गश्त पर रहे। देर शाम रेलवे स्टेशन, मुसाफिर खाना, रोडवेज, होटल ढाबो पर इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी, कोतवाल अतर सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग की। संदिग्धों को भी चेेक किया गया। शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास कराया गया। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी थानाध्यक्ष भ्रमण पर रहे। मंगलवार को भी गणतंत्र दिवस पर खासा सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट है। पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में साढ़े नौ बजे होगा ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस पर वैसे तो कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं। मगर पुलिस लाइन में होने वाली परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए काफी भीड़ पहुंचती है। इसेे लेकर कोरोना संकट काल के बीच कोविड नियमों का पालन कराते हुए तैयारी की गई है। पूर्वान्ह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। साढ़े नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस की परेड होगी। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण होगा। इसके मुख्य अतिथि डीएम पुलकित खरे हैं।