{"_id":"589ca9974f1c1bc05537b2f1","slug":"akhilesh-yogi-and-umabarti-councils-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश, योगी व उमाभारती की सभाएं आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश, योगी व उमाभारती की सभाएं आज
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की धूम मचनी शुरू हुई है। शुक्रवार को जिले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो जनसभाएं करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री उमाभारती व योगी आदित्यनाथ एक एक सभाएं करेंगे। शुक्रवार को सुबह सबसे पहले भाजपा की स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री उमा भारती शहर प्रत्याशी संजय गंगवार के समर्थन में रामा इंटर कॉलेज में 11 बजे पहुंचेंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के समर्थन में 11 बजे अमरिया और राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के समर्थन में 12 बजे शहर के ड्रमंड कॉलेज में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री के जाने के साथ ही भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ 1.30 बजे आसाम रोड के निकट बरखेड़ा प्रत्याशी किशनलाल राजपूत के समर्थन में जनसभा करेंगे। तीनों नेताओं की चारों जनसभाओं के लिए जनसभा स्थलों के निकट ही हैलीपेड बनाए गए हैं। शनिवार को भी स्टार प्रचारक जिले में पहुंचेंगे। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में संजय गंगवार के समर्थन में जनसभा करेंगे जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर बीसलपुर में अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू के समर्थन में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन