फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Akhilesh Yadav election rally in Pilibhit today Deputy CM Keshav Prasad booth conference in Badaun

लोकसभा चुनाव: पीलीभीत में आज अखिलेश यादव की चुनावी सभा, बदायूं में बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे डिप्टी सीएम

Fri, 12 Apr 2024 07:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत / बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 07:03 AM IST
सार

रुहेलखंड के सियासी रण में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज है। पीलीभीत में आज सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं बदायूं में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav election rally in Pilibhit today Deputy CM Keshav Prasad booth conference in Badaun
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीलीभीत जिले में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसे लेकर लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के जिले में आगमन के बाद शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरनपुर आ रहे हैं। वे सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सभा असम हाईवे पर सिरसा चौराहा के समीप एक मैदान में होगी। यहीं पर उनका हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड तैयार किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बताया कि सभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभा सुबह करीब 11 बजे शुरू होगी। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है।

विज्ञापन

बदायूं में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
बदायूं के सहसवान और बिल्सी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन का आयोजन 12 अप्रैल को होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी आ रहे हैं। सम्मेलन के माध्यम से डिप्टी सीएम स्वजातीय मतों को साधेंगे।

भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कि 12 अप्रैल को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहसवान विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सहसवान स्थित प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान पर पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।

इसके बाद बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन उझानी के भगवान दास पैलेस में अपराह्न एक बजे से होगा। दोनों बूथ अध्यक्ष सम्मेलनों में उप मुख्यमंत्री री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। वह हेलीकॉप्टर से आएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed