{"_id":"5d431abe8ebc3e6d0179d18f","slug":"agriculture-pilibhit-news-bly3707856180","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल अवशेष प्रबंधन योजना से मिलेंगे अनुदान पर कृषि यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवशेष प्रबंधन योजना से मिलेंगे अनुदान पर कृषि यंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत चयनित किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र मिलेंगे। इसके लिए पांच दिवसीय विशेष अभियान गुरुवार से शुरू हो गया। लाभार्थियों का चयन एक से पांच अगस्त तक प्रतिदिन उप कृषि निदेशक के कार्यालय पर आयोजित कैंप में पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ, पहले अनुदान पाओ के आधार पर किया जाएगा।
प्रदेश शासन के निर्देंशन में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत एक से पांच अगस्त तक विशेष अभियान चलेगा। कृषि उपनिदेशक यशराज सिंह ने बताया कि अभियान में चयनित होने वाले किसानों को मल्चर, हेप्पी सीडर, पैडी स्ट्रॉ चोपर, रिवसेबुल प्लाऊ, रोटावेटर जैसे कृषि यंत्रों की खरीद करने पर 40 से 80 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। उन्होंने बताया कि एक लाख कीमत वाले कृषि यंत्रों की खरीद करने को ढाई हजार और एक लाख से अधिक कीमत वाले यंत्रों की खरीद के लिए पांच हजार रुपये का बैंक ड्रॉफ्ट उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा। फार्म मशीनरी बैंक के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला समूह, कृषक उत्पादक संघ के समूहों को प्राथमिकता दी जाएगी। कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना के लिए व्यक्तिगत रूप से भी किसान निर्धारित कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बैंक ड्रॉफ्ट आवेदन के साथ जमा करने के दौरान ही लाभार्थी किसान को चयन पत्र सौंप दिया जाएगा।