{"_id":"641f4d1c6c8ecfc9870e0e84","slug":"agriculture-graduate-classes-will-start-from-this-session-pilibhit-news-c-4-1-106859-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इस सत्र से शुरू हो जाएंगी कृषि स्नातक की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इस सत्र से शुरू हो जाएंगी कृषि स्नातक की कक्षाएं
विज्ञापन
गन्ना कृषक महाविद्यालय : विधायक, प्राचार्य ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मिलकर की थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इस सत्र से कृषि स्नातक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से कक्षाएं संचालित कराने के लिए शनिवार को महाविद्यालय को एनओसी मिल गई।
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीकॉम और एमए की कक्षाएं छह विषयों में चल रही हैं। प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में कृषि स्नातक की कक्षाएं शुरू करने के लिए नवंबर माह से कोशिश शुरू की गई थी। अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग भूस रेड्डी से भी महाविद्यालय में कृषि स्नातक की कक्षाएं शुरू कराने पर चर्चा की गई थी।
विधायक बाबूराम पासवान के साथ पिछले दिनों लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर कृषि स्नातक की कक्षाएं शुरू कराने की मांग की गई थी। प्राचार्य ने बताया कि कक्षाएं संचालित कराने को पर्याप्त जगह है। फार्म हाउस के लिए जमीन की मांग एसडीएम से की गई थी। गांव बैल्हा में कृषि स्नातक कक्षाओं के संचालन को फार्म के लिए राजस्व विभाग की ओर से साढ़े 12 एकड़ जमीन महाविद्यालय को दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को विश्वविद्यालय से कक्षाएं संचालित कराने के लिए एनओसी मिल गई है। इसी सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कक्षाओं को संचालित कराने में जो कमियां है, उनको शीघ्र ही दुरुस्त करा लिया जाएगा। महाविद्यालय में कृषि स्नातक कक्षाएं शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों को कृषि स्नातक के लिए दूर-दराज के जिलों में नहीं जाना पड़ेगा।
-- --
पहले दिन तीन परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
पूरनपुर। स्नातक प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। यहां महाविद्यालय के अलावा लक्ष्य डिग्री कॉलेज और पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक के बच्चे परीक्षा दे रहे है। प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि शनिवार को पहले दिन बीकॉम व्यावसायिक संचार की परीक्षा हुई। परीक्षा में 44 में तीन बच्चे गैरहाजिर रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं 22 अप्रैल तक चलेंगी। संवाद