{"_id":"67c3535e5c0244d2790b40ee","slug":"after-the-wheat-procurement-was-postponed-now-efforts-are-being-made-to-set-the-arrangements-right-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-131635-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गेहूं खरीद स्थगित होने के बाद अब व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गेहूं खरीद स्थगित होने के बाद अब व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कवायद
Sun, 02 Mar 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
शहर की मंडी समिति परिसर में खाली पड़े टीन शेड।संवाद
पीलीभीत। गेहूं खरीद स्थगित हो जाने से अफसरों को तैयारियां पूरी करने का मौका मिल गया है। अब तक ज्यादातर केंद्रों पर इंतजाम अधूरे हैं। शनिवार को शहर की मंडी के केंद्रों पर बोर्ड-बैनर और अन्य व्यवस्थाएं नहीं दिखीं। अगर एक मार्च से खरीद होती तो केंद्रों पर आधी-अधूरी तैयारियां ही नजर आतीं।
गेहूं खरीद के लिए जिले में 138 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2475 रुपये निर्धारित है। वहीं, बाजार मूल्य पांच से छह सौ रुपये अधिक है। विभाग ने दो दिन पूर्व खरीद की तैयारियां पूरी होने का दावा किया था। डीएम ने समीक्षा बैठक में अफसरों को निर्देश भी दिए थे। इसी बीच शुक्रवार की रात एक मार्च से होने वाली गेहूं खरीद को फिलहाल स्थगित कर दिया गया।
विभागीय अफसर क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं सुधारने में जुट गए हैं। हालांकि दोपहर के समय मंडी के किसी भी क्रय केंद्र पर कोई इंतजाम नजर नहीं आया। बोर्ड-बैनर और पंजीकरण करने वाले कर्मचारी भी नजर नहीं आए। डिप्टी आरएमओ विजय शुक्ला ने बताया कि खरीद की तैयारियां की जा रही है। ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने पर जोर है।