फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the removal of the code of conduct, the police station resolution day started

Pilibhit News: आचार संहिता हटने के बाद शुरू हुआ थाना समाधान दिवस

Sun, 09 Jun 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
After the removal of the code of conduct, the police station resolution day started
जहानाबाद थाने में समाधान दिवस पर समस्यायें सुनते डीएम व एसपी । संवाद
पीलीभीत। आचार संहिता के चलते अब तक समाधान दिवस का आयोजन नहीं किया जा रहा था। आचार संहिता हटते ही शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें न के बराबर लोग ही शिकायतें लेकर पहुंचे। डीएम और एसपी ने जहानाबाद क्षेत्र में जाकर समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस में जनशिकायतें सुनी गईं। डीएम संजय कुमार सिंह एवं एसपी अविनाश पांडेय ने जहानाबाद में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों का संबंधित क्षेत्र की राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। इसके बाद एसपी ने थाना अमरिया पहुंचकर जनशिकायतों का निस्तारण किया। सदर कोतवाली में पांच, थाना सुनगढ़ी में चार शिकायतें आईं। इसके अलावा थाना गजरौला, बरखेड़ा, बिलसंडा, दियोरिया कलां, करेली, पूरनपुर, माधोटांडा, सेहरामऊ उत्तरी, हजारा, घुंघचाई, न्यूरिया में भी शिकायतें सुनी गईं।
बीसलपुर। कोतवाली में शनिवार को कोतवाल अशोक पाल की अध्यक्षता में आयोजित हुए थाना दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित दो शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed