फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the flood water receded, people were busy repairing the damaged houses

Pilibhit News: बाढ़ का पानी उतरने के बाद क्षतिग्रस्त मकान ठीक करने में जुटे लोग

Sun, 14 Jul 2024 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Jul 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
After the flood water receded, people were busy repairing the damaged houses
अमरिया क्षेत्र में बाढ़ के पानी से खराब हुई फसल।संवाद
पीलीभीत। शहर सहित जिले के अन्य इलाकों में बाढ़ का पानी तो उतर गया है, लेकिन अब ग्रामीणों के सामने दुश्वारियों की बाढ़ आ गई है। उनके सामने घरेलू सामान के अलावा अन्य वस्तुओं को जुटाने की समस्या है।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित कई गांवों में मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शनिवार को लोग इन मकानों को ठीक करते दिखे। प्रशासन की ओर नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। बारिश के चलते घरेलू सामान के दाम बढ़ जाने से भी लोग परेशान हैं। वहीं, बाजार में भी व्यापार अभी पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ सका है।
विज्ञापन




जनपद में अभी तक प्रशासन की ओर से 1930 राहत किट विभिन्न तहसीलों में वितरित कराई जा चुकी हैं। किट में एक पैकेट में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, दो किलो अरहर की दाल, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम मसाला, एक लीटर सरसों का तेल है। दूसरे पैकेट में दो किलो भुने चने, एक किलो गुड़, 10 पैकेट बिस्किट, एक पैकेट माचिस, एक पैकेट नहाने का साबुन, 10 किलो आलू एवं पांच किलो लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तिरपाल एवं जेरी केन भी दी जा रही है। डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया जिले में स्थिति सामान्य है।




जलस्तर कम होने के बाद कटान ने बढ़ाई चिंता

फोटो 28-

अमरिया। देवहा नदी का जलस्तर कम होने पर अब नदी ने तेजी से कटान कर तबाही मचानी शुरू कर दी है। नगरिया काॅलोनी निवासी संजीव कर्मकार की तीन एकड़, श्रीवास मांझी, बलाई मांझी की साढ़े चार, दीनबंधु मंडल, रखाव मंडल की पांच एकड़ सहित कई किसानों की फसल कट चुकी है।


बाढ़ का पानी घटा, बढ़ गया लोगों का दर्द
फोटो 32-
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव शेखापुर में सबसे ज्यादा फसल और घरों को नुकसान हुआ है। इस गांव में झोपड़ीनुमा मकान ज्यादा हैं। बाढ़ से ओमकार, संतोष कुमार, गोमती देवी, पाेपराम, किशन लाल सहित कई लोगों के घर जमीदोंज हो गए हैं।



पानी भरने से खराब हो गईं फसलें
बीसलपुर। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि लेखपालों और कृषि विभाग के कर्मचारियों को संयुक्त रूप से फसल के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कर्मचारियों ने आकलन करना शुरू भी कर दिया है। बाढ़ से धान की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। संवाद

अमरिया क्षेत्र में बाढ़ के पानी से खराब हुई फसल।संवाद

अमरिया क्षेत्र में बाढ़ के पानी से खराब हुई फसल।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed