{"_id":"65bd52dcf4a3625e450ab7e9","slug":"after-paddy-administration-is-busy-in-preparations-for-purchasing-wheat-81-centers-proposed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111485-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धान के बाद गेहूं खरीद की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 81 केंद्र प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धान के बाद गेहूं खरीद की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 81 केंद्र प्रस्तावित
विज्ञापन
पीलीभीत। धान खरीद समाप्त होते ही प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसके लिए अलग-अलग एजेंसी के 81 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
31 जनवरी को धान खरीद बंद हो चुकी है। इससे पहले ही शासन ने गेहूं खरीद को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए थे। शासन के आदेश पर अपर जिलाधिकारी को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया था। इसके बाद जनप्रतिनिधियों से केंद्रों को लेकर प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव मांगे जाने के बाद केंद्रों को लेकर जांच की गई थी।
जांच के बाद अनुमोदन के लिए पत्रावली डीएम को भेजी गई थी। डीएम से सभी 81 केंद्रों को मंजूरी मिल गई है। इसमें तय किए गए 81 केंद्रों में खाद्य विभाग के 28, पीसीएफ के 18, पीसीयू के 16 और यूपीएसएस के 19 केंद्र शामिल हैं। डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया कि इसके अलावा अन्य केंद्रों का भी निर्धारण किया जाएगा। अभी 81 तय किए गए हैं।
पहली अप्रैल से गेहूं खरीद प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि किसानों का पंजीकरण भी शुरु कर दिया गया है। कृषि विभाग की ओर से उत्पादन संबंधी रिकॉर्ड मांगा जा रहा है। तैयारियों को पूरा किया जा रहा है।