फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After marriage, the girl was hanged in the maternal house, the husband committed suicide by consuming poison.

शादी के बाद मायके में युवती फंदे पर लटकी, सूचना पर पहुंचे पति ने जहर खाकर दी जान

Sun, 12 Jun 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
After marriage, the girl was hanged in the maternal house, the husband committed suicide by consuming poison.
पूरनपुर। शादी के बाद विदा होकर मायके पहुंची युवती ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पत्नी को ससुराल देखने पहुंचे युवक ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दंपती की मौत पर दोनों परिवार के एकत्र हुए लोगों में पंचायत हुई और बगैर पुलिस को सूचना दिए दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। युवती की शादी नौ मई को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पांच दिन पहले युवती विदा होकर मायके आई थी। पति-पत्नी में हुए विवाद पर युवती ने शुक्रवार को मायके में फंदे पर लटक कर जान दे दी। इसकी सूचना उसकी ससुराल भेजी गई। युवती की ससुराल से उसका पति और अन्य लोग पहुंचे। युवती का पति अपने साथ जहर लेकर ससुराल पहुंचा था। मायके में पत्नी का शव देखने के बाद युवक ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। कुछ देर बाद युवक की भी मौत हो गई। नवदंपती की मौत गांव और आसपास गांव के लोगों में चर्चा का विषय बनी। युवती क्यों फंदे पर लटकी और उसके पति ने आखिर क्यों जहर खाया लोग इसकी चर्चा कर रहे थे। हालांकि युवती के मायके पक्ष के लोग पति-पत्नी में हुए विवाद पर युवती के फंदे पर लटकने का तर्क दे रहे थे। आखिर तक विवाद क्या था ? इसका खुलासा नहीं हो सका। दोनों परिवारों में पंचायत हुई। पंचायत के बाद दोनों का अंतिम संस्कार युवती के मायके में एक ही चिता पर कर दिया गया। मामला दूसरे दिन भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। एसओ सेहरामऊ उत्तरी कमलेश मिश्रा ने बताया कि घटना तो बड़ी लग रही है मगर इसकी जानकारी नहीं है। क्षेत्र में पता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed