फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After getting dark, the leopard got down from the tree and went into the forest.

Pilibhit News: अंधेरा होने पर पेड़ से उतरकर जंगल में चला गया तेंदुआ

Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
After getting dark, the leopard got down from the tree and went into the forest.
वनकर्मियों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव बंजरिया के समीप पाकड़ के पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ सोमवार शाम को पेड़ से उतरकर जंगल की ओर चला गया। निगरानी को टीमें दूसरे दिन भी लगी रहीं। तेंदुए की क्षेत्र में चहलकदमी से लोगों में खलबली है।
हरीपुर जंगल से रविवार रात को निकला तेंदुआ जंगल से करीब दो किलोमीटर दूर गांव बंजरिया के समीप चहलकदमी करता हुआ गांव से कुछ दूरी पर खेत में खड़े पाकड़ के पेड़ पर चढ़ गया था। सोमवार सुबह खेतों में पहुंचे किसानों ने तेंदुए को पेड़ पर बैठे देखकर शोर-शराबा किया। कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सूचना पर हरीपुर रेंज और वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने पेड़ के नीचे लगी भीड़ को बमुश्किल समझाया और वन्य जीव को लेकर लोगों को सतर्क रहने को कहा। हरीपुर रेंज और वन एवं वन्य विभाग की टीमें निगरानी को लगाई गईं। ताकि तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा जा सके। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे पेड़ से उतरा तेंदुआ हरीपुर जंगल की ओर चला गया। दोबारा तेंदुआ लौटने को लेकर निगरानी को लगाईं गई टीमें मंगलवार को भी क्षेत्र में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed