{"_id":"66c64e2dec9bb27dd6041f54","slug":"after-five-years-livestock-census-will-be-conducted-in-the-district-from-september-1-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121273-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच साल बाद एक सितंबर से होगी जिले में पशुओं की गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच साल बाद एक सितंबर से होगी जिले में पशुओं की गणना
विज्ञापन
पीलीभीत। पहली सितंबर से पशु गणना कराई जाएगी। इसको लेकर पशुपालन विभाग ने तैयारियां शुरू दी हैं। इसको लेकर जल्द ही पशु चिकित्सकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस बार पशु गणना की पूरी प्रक्रिया भी ऑनलाइन मोबाइल एप के माध्यम से होगी।
जिले में पशुओं की गणना वर्ष 2019 में कराई गई थी। उसके बाद अब शुरू की जाएगी। अब शासन ने पशु गणना कराने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। शासन के निर्देशानुसार, जिले में एक सितंबर से पशु गणना का कार्य शुरू कराया जाएगा। इस बार ऑनलाइन मोबाइल एप के माध्यम से पशु गणना कराई जाएगी, ताकि डाटा को ऑनलाइन ही अपलोड किया जा सके।
मौजूदा समय में अधिकारियों के अनुसार- गाय, भैंस, बकरियों सहित कुल पशुओं की संख्या 3.80 लाख है। पशु गणना पशु चिकित्सकों, सुपरवाइजरों एवं पैराबेट से की जाएगी। जल्द ही इन सभी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। पशु गणना का कार्य दिसंबर तक पूरा होना है।
विज्ञापन
720 ग्राम पंचायतों और सभी निकायाें में होगी गणना
पशुओं की गणना सभी 720 ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में की जाएगी। इसमें गाय, बैल, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर, घोड़ा सहित अन्य पशुओं की विभिन्न प्रजातियों की गणना कर आंकड़ा जुटाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पहली बार सभी नस्लों की सटीक और समुचित पहचान के साथ गिनती होनी है।
एक सितंबर से जिले में पशुओें की गणना कराई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पशु गणना का कार्य चार माह में पूरा किया जाना है। - डॉ. अरविंद कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी