{"_id":"58f111d24f1c1b9106cf62c0","slug":"after-entering-the-wiiperocation-colony-the-tiger-killed-the-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइफरकेशन कॉलोनी में घुसकर बाघ ने गाय मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइफरकेशन कॉलोनी में घुसकर बाघ ने गाय मारी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
जंगल के बीच बसी सिंचाई विभाग की वाइफरकेशन कॉलोनी में घुसकर बाघ ने एक कर्मचारी की गाय को मार डाला। कर्मचारी की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची है। घटना से कॉलोनीवासियों में दहशत है। थाना क्षेत्र की वाइफरकेशन कॉलोनी में सिंचाई विभाग के कर्मचारी परिवार के साथ रहते हैं। बीच जंगल में स्थित कॉलोनी में अक्सर वन्यजीव आ जाते हैं, लेकिन शुक्रवार शाम को जंगल से निकलकर बाघ कॉलोनी में घुस आया और मंदिर के निकट रहने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारी रामपाल की अमेरिकन गाय को मार डाला। बाघ के कॉलोनी में आने की सूचना से हड़कंप मच गया। दहशत के चलते लोग घरों में दुबकने लगे। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिसपर कॉलोनी में ही रह रहे डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गाय का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। गाय स्वामी को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन