फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After ban on goods train racks, crackdown on wheat laden vehicles also

Pilibhit News: मालगाड़ी की रैक पर रोक के बाद गेहूं लदे वाहनों पर भी शिकंजा

Mon, 08 Apr 2024 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
After ban on goods train racks, crackdown on wheat laden vehicles also
पीलीभीत। शासन से मिले गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा करने और गेहूं को क्रय केंद्र पर लाने की जिम्मेदारी एसडीएम को दी गई है। इसके साथ ही डीएम ने गेहूं भरे वाहनों को रोककर केंद्र पर लाने के लिए कहा है। निर्देश दिए गए हैं कि बैरियर लगाकर इस तरह के वाहनों को जिले से बाहर जाने से रोका जाए और किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर भेजा जाए।
विज्ञापन

शासन ने इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 3.08 लाख मीट्रिक टन दिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि कम गेहूं खरीद होने की दशा में खाद्यान्न वितरण पर प्रभाव भी पड़ सकता है। इस पत्र के बाद डीएम ने पूर्व में उत्तर रेलवे के डीआरएम को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

इसमें कहा गया था कि व्यापारियों की ओर से गेहूं को बाहर भेजा जाता है। इसको रोकने के लिए अस्थायी तौर पर मालगाड़ी की रैक को बाहर न भेजा जाए। अब डीएम ने गेहूं को जिले से बाहर जाने से रोकने के लिए सभी एसडीएम, सीओ और मंडी सचिवों को निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि किसानों का गेहूं जिले से बाहर भी जा सकता है। ऐसे में केंद्रों का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकेगा। वहीं पीडीएस पर भी प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐेसे में गेहूं को जिले से बाहर जाने से रोकने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बैरियर लगाकर जांच करें। गेहूं को सरकारी केंद्रों पर लाएं ताकि गेहूं खरीद के लक्ष्य की पूर्ति हो सके। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं को जिले से बाहर जाने से रोकने के लिए सभी एसडीएम, सीओ और मंडी सचिव को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उद्देश्य है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की अधिक से अधिक खरीद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed