{"_id":"67291b796373c09cf506a074","slug":"after-a-dispute-with-his-uncle-the-young-man-attacked-his-neck-with-a-blade-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125038-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चाचा से विवाद के बाद युवक ने अपने गले पर किया ब्लेड से वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चाचा से विवाद के बाद युवक ने अपने गले पर किया ब्लेड से वार
विज्ञापन
पीलीभीत। रिश्ते के चाचा से विवाद के बाद युवक ने ब्लेड से वार कर अपना गला काटने की कोशिश की। जानकारी पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
घटना रविवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्लाह शाह की है। मोहल्ले के रहने वाले कृष्णा कश्यप ने बताया कि उसका 26 वर्षीय भाई शिवम कश्यप का रविवार को किसी बात को लेकर उसके रिश्ते के चाचा गब्बर से विवाद हो गया।
गाली-गलौज के बाद हाथापाई तक नौबत पहुंच गई। इस बात से वह आहत हो गया और देर शाम ब्लेड से अपने गले पर वार कर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर युवक ने ब्लेड से गले पर चोट पहुंचाने की कोशिश की। उसके परिजनों ने ही अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि इससे पूर्व होली पर भी युवक ने गले पर चोट पहुंचाने की कोशिश की थी।