{"_id":"6727b11f5e142d9de1080f2d","slug":"advocates-will-protest-against-ghaziabad-incident-today-and-submit-memorandum-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-125031-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गाजियाबाद कांड के विरोध में अधिवक्ता आज प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गाजियाबाद कांड के विरोध में अधिवक्ता आज प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गाजियाबाद में 29 अक्तूबर को वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर जनपद के वकील सोमवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। साथ ही जिलाधिकारी को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपेंगे।
जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ने बताया कि 29 अक्तूबर को गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसमें कई को गंभीर चोटें आईं थीं। पुलिस की इस कार्रवाई को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने गंभीरता से लिया है।
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर 4 नवंबर को प्रदेश भर के अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। दोपहर में डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। संवाद