फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Advocate's wife threatened to commit suicide

Pilibhit News: अधिवक्ता की पत्नी ने दी आत्मदाह की धमकी

Wed, 20 Dec 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 20 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Advocate's wife threatened to commit suicide
बीसलपुर। थाना बरखेड़ा के गांव नारायणपुर निवासी अधिवक्ता श्याम चरण गंगवार की पत्नी आर्यन देवी ने आत्महत्या की धमकी दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को पत्र भेजकर कहा है कि करीब एक पखवाड़ा पूर्व उनके खेत की मेड़ पर लगे सीमेंट के 23 पिलर पड़ोसी खेत वालों ने जबरन उखाड़ कर तोड़ दिए। विरोध करने पर उनके पति से काफी अभद्र व्यवहार किया गया। पति ने जब थाने में तहरीर दी तो आरोपी पति को जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दबंगों के डर से वे लोग अपने खेत पर भी नहीं जा पा रहे हैं। पत्र में बताया कि 15 दिन में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो वह कलक्ट्रेट में आत्मदाह कर लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed