फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   advocates protest against police

Pilibhit News: साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
advocates protest against police
पूरनपुर। वकीलों ने साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशुतोष गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में प्रकरण की न्यायिक जांच कराकर मुकदमे को समाप्त कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वकील भगवत शरण यादव की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की गई, इससे क्षुब्ध कब्जेदार ने अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़, मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। झूठी रिपोर्ट पर स्वतंत्र गवाह और कागजी साक्ष्य सीओ के सामने पेश किए गए मगर राजनीतिक दबाव के चलते ध्यान नहीं दिया जा रहा। लोगों को न्याय दिलाने वाले वकील के साथ अन्याय हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में प्रकरण की न्यायिक जांच कराकर मुकदमे को समाप्त कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में संजय विश्वास, संजय पांडेय, सत्यनरायन मिश्रा, ओमप्रकाश यादव आदि वकील शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed