फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ' Advocates killing Responsible for the government '

‘अधिवक्ताओं की हत्या के लिए सरकार जिम्मेदार’

Sat, 05 Sep 2015 12:02 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 05 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन

उप्र बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि है कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की आए दिन हो रही हत्याओं के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह दोषी है।

विज्ञापन

जिले के भ्रमण के दौरान अजय कुमार शुक्ला ने मुख्यालय पर अधिवक्ताओं से संपर्क कर बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोरखपुर में विजय श्रीवास्तव, आजमगढ़ में मुन्नी लाल यादव की हत्या हो गई। बहराइच में अधिवक्ता दिनेश श्रीवास्तव के पुत्र शिखर श्रीवास्तव की हत्या हुई। प्रतापगढ़ में मुकेश यादव, शाहजहांपुर में मेराज अहमद, लखीमपुर में अनूप अवस्थी पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया। प्रदेश सरकार खुलेआम अधिवक्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं को घोषणा के बाद भी लागू नहीं किया गया है। इस कारण 11 सितंबर को प्रदेश भर के अधिवक्ता विरोध दिवस मनाएंगे और अदालती कामकाज ठप रखेंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता बीडी पांडेय, अजय कुमार सक्सेना, जेपी पांडेय, स्नेह लता तिवारी, अवधेश मिश्रा, अमित मिश्रा, किशनलाल, बाबूराम शर्मा, महेश शर्मा, धीरेंद्र मिश्र, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, हेमंत मिश्रा, रामऔतार रस्तोगी, यूसुफ अली सिद्दीकी, मोहत्शिम मलिक, रविंद्र अवस्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed