{"_id":"5e59716e8ebc3ef3c0167171","slug":"adulterated-food-items-pilibhit-news-bly3977647171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट का खेलः एफएसडीए टीम ने फिंकवाई 20 किलो खराब मिठाई और 56 कोल्ड ड्रिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट का खेलः एफएसडीए टीम ने फिंकवाई 20 किलो खराब मिठाई और 56 कोल्ड ड्रिंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। होली नजदीक आने पर मिलावटखोरी पकड़ने के लिए डीएम के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को भी एफएसडीए (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) टीम की कार्रवाई जारी रही। शहर के बाद पूरनपुर तहसील क्षेत्र में टीम ने कई जगह छापे मारे। खराब मिठाई और कोल्ड ड्रिंक को नष्ट कराया गया। रसगुल्ला, आटा और मावा के तीन नमूने भी लिए गए। टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि चांट फिरोजपुर में फारूख अहमद की आटा चक्की से आटा का नमूना लिया गया। असम चौराहा पूरनपुर में अम्रपाली स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया गया। इन्हें परीक्षण के लिए भेजा है। माधोटांडा में खटीमा रोड रोड पर संजय मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना लिया गया। इसके अलावा 56 बोतल कोल्ड ड्रिंक खराब मिलने पर नष्ट कराईं। माधोटांडा में ही अमन गुप्ता मिष्ठान भंडार में 15 किलो लड्डू, पांच किलो छेना रसगुल्ला खराब मिला। इन्हें भी मौके पर नष्ट करा दिया गया। निरीक्षण में प्रतिष्ठान पर साफ-सफाई बदहाल मिली। खाद्य पंजीकरण व्यापारी प्रदर्शित नहीं कर पाया। प्रतिष्ठान पर कोई रेट लिस्ट भी नहीं लगी थी। इसके अलावा खान-पाल की चीजें खुले में रखी हुई थीं। अव्यवस्था मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।