फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ADO panchayat office record The proposal to build near the room

एडीओ पंचायत कार्यालय, रिकार्ड रूम बनवाने का प्रस्ताव पास

Sat, 29 Aug 2015 12:17 AM IST
Bilsnda
Bilsnda Updated Sat, 29 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत बोर्ड की शुक्रवार को हुई बैठक मेें राज्य वित्त से मिली 12 लाख रुपयों की धनराशि से ब्लाक कार्यालय और परिसर में एडीओ पंचायत के नवीन कार्यालय का भवन और ग्राम पंचायतों के अभिलेखों के लिए रख रखाव के लिए रिकार्ड रूम बनवाने और कैंपस में बने आवास की मरम्मत कराने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। चुनाव का बिगुल बजने से पहले वर्तमान बोर्ड की हुई आखिरी बैठक में आज सदस्यों में पहले जैसा जोश दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में नगर स्थित ब्लाक सभागार में हुई बोर्ड की बैठक में बीडीओ डा. विवेकानंद गंगवार ने गत बैठक की पुष्टि की। इसके उपरांत उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही मनरेगा और ग्रामीण आजीविका मिशन समेत कई योजनाओं की जानकारी दी। बीडीसी रामदास पाठक द्वारा गांव चरखौला में कृषकों को अभी तक मुआवजा न मिलने के बाबत उठाए गए मुद्दे पर तहसीलदार नन्हें सिंह यादव ने बजट न होने की बात कहते हुए सदन को अवगत कराया कि डिमांड भेजी जा चुकी है। बजट प्राप्त होते ही मुआवजे की धनराशि वितरित करा दी जाएगी।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डा. सुखदेव सिंह और पशु चिकित्साधिकारी डा. राघवेंद्र यादव, खंड शिक्षाधिकारी डीएल राणा, जल निगम के अवर अभियंता मुनीश कुमार ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर राधारानी ने पुष्टाहार वितरण समेत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में सदन को अवगत कराया। निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण कराने के बावजूद अधिकांश लोगों द्वारा उनका उपयोग न किए जाने पर भी सदन में चर्चा हुई। गांवों को  स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए शौचालयों का उपयोग करने का भी एडीओ पंचायत रूपलाल ने सुझाव दिया। गांव पस्तोर कुइयां की प्रधान कामिनी देवी और घुंघौरा के प्रधान तेजबहादुर गौतम ने ग्राम पंचायत में अभी तक एक भी शौचालय न मिलने पर नाराजगी जताई। हालांकि बीडीओ ने मनरेगा से शौचालय निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह यादव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी रहे मौजूद
जिला पंचायत सदस्य होरीलाल मौर्य, धर्मेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र कुमार पाल, रामदास पाठक, उमेश पटेल, बाबूराम, ख्यालीराम, राजकिशोर तिवारी, अरविंद अग्निहोत्री, श्रवण शुक्ला, बृजपाल गंगवार, रामेश्वर दयाल, रामकृष्ण वर्मा, कृष्ण स्वरूप वर्मा, महेंद्र मौर्य, श्रीपाल, श्रवण सिंह, रामचरण, रंजीत सिंह, रघुवीर सिंह, केदारनाथ गौतम, रामबहादुर, तेजबहादुर गौतम, सतीश चन्द्र, अलानूर, शेरसिंह यादव, रामचन्द्र यादव, गुलाब सिंह, सोमवती, सुनीतादेवी, सदावती, ईश्वर दयाल, एवन कुमार, ग्याप्रसाद, श्रीकृष्ण त्रिपाठी समेत लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed