फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Administration's bulldozer runs on illegal colonies in Neura area

Pilibhit News: न्यूरिया क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Mon, 19 Aug 2024 05:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer runs on illegal colonies in Neura area
अवैध कॉलोनी में निर्माण तोड़ती जेसीबी मशीन।स्रोत:प्रशासन
पीलीभीत। विनियमित क्षेत्र से बाहर धड़ल्ले से विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अब इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में न्यूरिया क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों में प्रशासन का बुलडोजर चला।
विज्ञापन

दो दिन पहले अमर उजाला ने अवैध कॉलोनियों को लेकर खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसमें किसी भी मामले में जिला पंचायत से नक्शा पास नहीं कराया गया था। ऐसे में जिला पंचायत की ओर से 25 कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया गया था। मामला सामने आने के बाद रविवार से प्रशासन ने इन कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

एसडीएम सदर के निर्देश पर तहसीलदार राम ऋषि रमन ने लेखपाल के साथ न्यूरिया क्षेत्र में पहुंचकर जांच की। इस दौरान वहां पर चार अवैध कॉलोनी विकसित होती मिलीं। सभी की नींव और दीवार को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। इसके अलावा महोफ गांव में बंजर खाते की भूमि के रूप दर्ज हैं जमीन से अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। एसडीएम सदर ने बताया कि न्यूरिया क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर सभी को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed