फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Administration prepared for the procession, the target will Khurafati

प्रशासन जुलूस को लेकर तैयार, खुराफाती रहेंगे निशाने पर

Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 08 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Administration prepared for the procession, the target will Khurafati
प्रशासन जुलूस को लेकर तैयार, खुराफाती रहेंगे निशाने पर
 जुलूस-ए-मोहम्मदी को सकुशल निकालने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जुलूस के दौरान किसी तरह की गलत हरकत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खुराफातियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। पीस कमेटी बैठक के दौरान अफसरों ने सख्त लहजे में खुराफातियों को बंदोबस्त का अहसास कराया। बैठक जिम्मेदारी देते हुए संभ्रांत लोगों से सहयोग की अपील की गई। बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली में डीएम मासूम अली सरवर, एसपी सभाराज, एडीएम एके सैनी, एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति, सीओ सिटी अनुराग दर्शन की मौजूदगी में पीस कमेटी बैठक हुई। इसमें 11 दिसंबर की रात हशमत नगर से निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को सकुशल निपटाने के लिए संभ्रांत लोगों से सहयोग मांगा गया। बैठक में वे दोनों मौलाना या फिर उनकी ओर से कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा इनमें जुलूस निकालने को लेकर आपस में विवाद का माहौल शहर में कई सालों से बन रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने मौजूदा लोगों को लेकर ही बैठक आगे बढ़ाया। डीएम-एसपी ने कहा कि जुलूस को परंपरागत तरीके से निकालने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। खुराफात करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। किसी तरह की ढील प्रशासन की ओर से नहीं बरती जाएगी। पुलिस कर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी ने व्यापारियों की ओर से पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही पहले से पीस कमेटी बैठक की जानकारी देने के बजाए तत्काल काल कर बुलाने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने कहा कि नियम और कानून से बढ़कर कोई नहीं। परंपरा के अनुसार जो भी होगा उसी के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। किसी के बहकावे या फिर अफवाह पर ध्यान न दें। सभासद पुष्पा उपाध्याय ने भी शरारती तत्वों पर सख्ती करने की मांग प्रशासन से की। इस दौरान जिले के समस्त थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed