Pilibhit News: धान खरीद केंद्र प्रभारी के फोन में मिली ऐसी चैट, एडीएम रह गईं दंग; पुलिस के हवाले किया
पीलीभीत की मंडी समिति में खरीद केंद्र संख्या तीन का प्रभारी मुजाहिद आढ़ती के माध्यम से किसानों का धान खरीद रहा था। एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान जब उसका फोन चेक किया तो इसका खुलासा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत की मंडी समिति में पीसीयू (प्रान्तीय सहकारी संघ) के खरीद केंद्र संख्या तीन पर चल रहे आढ़तियों से धान के खरीद के खेल को एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने पकड़ लिया। केंद्र प्रभारी के मोबाइल फोन में आढ़ती से बातचीत की चैट भी मिली। एडीएम ने केंद्र प्रभारी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एडीएम की इस कार्रवाई से मंडी में खलबली मच गई। आढ़ती और केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एडीएम/वित्त एवं राजस्व (जिला धान खरीद अधिकारी) ऋतु पुनिया सोमवार सुबह करीब 10 बजे शहर की मंडी समिति में संचालित केंद्रों पर धान खरीद की हकीकत परखने पहुंची। कई केंद्रों पर खरीद का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान पीसीयू के केंद्र संख्या तीन पर केंद्र प्रभारी मुजाहिद का मोबाइल चेक किया। मोबाइल में आढ़ती व्यापारी के केंद्र पर तौल को लेकर व्हाट्सएप चैट पाई गई। साथ ही अन्य से भी बातचीत पाई गई।
यह भी पढ़ें- चौबारी मेला: बरेली में तीन दिन बदायूं मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज के निर्देश
धान खरीद को लेकर आढ़ती से चैट मिलने और अन्य गड़बड़ियां पाए जाने पर एडीएम ने पुलिस बुलाकर केंद्र प्रभारी मुजाहिद को पकड़वा दिया। एडीएम ने जिला प्रबंधक पीसीयू को केंद्र प्रभारी पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। खरीद केंद्र के बाद एडीएम ने मंडी परिसर की एक आढ़त का भी निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि केंद्र का संचालन इसी आढ़त से हो रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि केंद्र प्रभारी मुजाहिद दूसरे समुदाय की महिला के संपर्क में है। उसके फोन में महिला से आपत्तिजनक चैट भी मिली है।
आढ़ती के माध्यम से खरीदता था धान
एडीएम ने बताया कि किसानों के धान की तौल न होने की शिकायत मिली थी। इस पर केंद्र संख्या तीन का निरीक्षण किया है। जांच में पाया गया कि केंद्र प्रभारी मुजाहिद सचिन अग्रवाल नाम के आढ़ती के माध्यम से धान खरीदता है। जबकि आढ़ती और केंद्र प्रभारी का कोई संबंध नहीं होना चाहिए। आढ़ती के खिलाफ विधिक कार्रवाई और लाइसेंस निरस्त करने के लिए कहा गया है।