फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic diversion on Badaun Road for three days due to Chaubari Mela in Bareilly

चौबारी मेला: बरेली में तीन दिन बदायूं मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Mon, 03 Nov 2025 08:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 08:18 AM IST
सार

बरेली में रामगंगा चौबारी मेला के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। तीन दिन के लिए बदायूं रोड पर रोडवेज बसों और भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। 

विज्ञापन
Traffic diversion on Badaun Road for three days due to Chaubari Mela in Bareilly
चौबारी मेला में लगे झूले - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में रामगंगा चौबारी मेला शुरू हो गया है। रविवार को जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को हवन-पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। मेले में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान पर्व पांच नवंबर को है। इसके मद्देनजर रविवार से तीन दिन के लिए बदायूं रोड पर रोडवेज बसों और भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन


मेले में आने वाले ट्र्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहन रामगंगा पुल के आसपास खड़े न हों, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग का प्रबंध किया है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि रामगंगा की ओर जाने वाले रास्ते के अलग-अलग प्वॉइंट पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन नवंबर को सुबह आठ से पांच नवंबर को रात 10 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन 
बदायूं से भमोरा, देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, बड़ा बाइपास होते हुए भारी वाहन व रोडवेज बसें शहर में आ सकेंगी। बदायूं से लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत की ओर जाने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें देवचरा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास होते हुए गुजरेंगी। लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए गुजरेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत, नैनीताल की ओर से बदायूं की ओर जाने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए बदायूं जा सकेंगी। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमोरा होते हुए बदायूं जा सकेंगे।

लखनऊ, शाहजहांपुर की ओर से दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाइपास, विलयधाम, विल्वा, झुमका तिराहा होते हुए गुजरेंगे। देवचरा से कोई भी भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं आ सकेगा। चौपुला व बुखारा मोड़ की ओर से कोई भी भारी वाहन रामगंगा की ओर नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed