फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Adept examination conducted in basic schools, 90 percent children were present

Pilibhit News: 78 बेसिक स्कूलों में हुई निपुण परीक्षा, 90 फीसदी बच्चे रहे उपस्थित

Tue, 12 Sep 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 12 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Adept examination conducted in basic schools, 90 percent children were present
बीसलपुर के एक विघालय में होे रही नेट की परीक्षा । संवाद
पीलीभीत। सोमवार को बेसिक स्कूलों में निपुण मूल्यांकन परीक्षा कराई गई। अधिकारियों ने परीक्षा का जायजा लिया और छात्रों की उपस्थिति चेक की। अफसरों का दावा है कि पहले दिन 90 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने स्कूलों में पहुंचकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिले के बेसिक स्कूलों में सोमवार को निपुण मूल्यांकन परीक्षा कराई गई। प्राइमरी स्कूल शेरपुर कला नंबर एक और दो के में बीएसए को 96 फीसदी छात्र उपस्थित मिले । बीएसए ने मरौरी ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल खाग सराय, मुंडेला कलां, खुर्द, बैजूनगर, गजरौला, पूरनपुर के गढ़ाकलां और खमरिया का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परीक्षा में बच्चों की शत प्रतिशत हाजिरी का शिक्षकों पर इस कदर दबाव था कि प्राइमरी स्कूल कजरी निरंजनपुर के अध्यापक कर्म सिंह अपनी कार से बच्चों को उनके घर से लेकर आए। उनका कहना था कि बरसात के कारण वह कार से बच्चों को स्कूल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

११ पीबीटीपी ०२
बीसलपुर। दुबे प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ सदन बाजपेई ने बताया कि उनके विद्यालय में 90 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। विभाग की ओर से परीक्षा के लिए तैनात किए गए पर्यवेक्षक नहीं आए। इसकी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जिन विद्यालयों में स्टाफ कम था, उनमें विभाग ने दूसरे विद्यालयों से स्टाफ भेजा था। खंड शिक्षाधिकारी नीरज शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को भी नगर एवं विकास खंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed