फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Additional Commissioner, Bareilly, will investigate complaints at the municipality.

Pilibhit News: अपर आयुक्त बरेली करेंगी नगर पालिका में शिकायतों की जांच

Thu, 27 Aug 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner, Bareilly, will investigate complaints at the municipality.
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद में हुई गड़बड़ी की शिकायत शासन से की गई। अब शासन ने अपर कमिश्नर बरेली मंडल को इस पूरे मामले की जांच दे दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार अपने कामकाजों में विवादों से घिरे रहते हैं। पूर्व में पालिका के सभासदों ने भी ईओ संजीव कुमार के खिलाफ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की थी, जिस पर डीएम ने शासन में ईओ संजीव कुमार की शिकायत की। अभी हाल ही में नाला सफाई के पत्राचार व्यवहार में लापरवाही सहित नगर पालिका के जांचों में पत्राचार व्यवहार में भी ईओ ने लापरवाही बरती। इसके बाद डीएम ज्ञानेंद्र सिंह मामले की निदेशालय में ईओ संजीव कुमार के खिलाफ शिकायत की, जिसका संज्ञान लेते हुए शासन ने ईओ के खिलाफ अपर आयुक्त बरेली मंडल को जांच सौंपी है। डीएम ने बताया कि नगर पालिका में जो भी गड़बड़ी हुई है। शासन स्तर से उसकी जांच अपर आयुक्त बरेली को साैंपी गई है। जल्द ही वह जांच शुरू करेंगी। संवाद

---
जिला पंचायत टेंडर प्रक्रिया की शासन को भेजी रिपोर्ट
डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जिला पंचायत में बिना अनुमति हाेने वाली टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाने के साथ इस पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इसके साथ ही प्रशासन स्तर पर इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी मिलेगा। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed