Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Additional buses will run on all routes from November 6 to

Pilibhit News: छह से 17 नवंबर तक सभी मार्गों पर दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

Mon, 02 Nov 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will run on all routes from November 6 to
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने छह से 17 नवंबर तक विशेष बस संचालन की तैयारी की है। शासन की ओर से जारी निर्देशों के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे त्योहार पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पीलीभीत डिपो से संचालित होने वाली 107 बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर लखनऊ, दिल्ली, रुद्रपुर, हल्द्वानी और हरिद्वार समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन रूटों पर यात्रियों की जरूरत के अनुसार बसों का संचालन सुनिश्चित करने की तैयारी है। त्योहार के दौरान 17 बसें बढ़ाई जाएंगी। उपलब्धता बढ़ने से यात्रियों को बसों के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम का प्रयास रहेगा कि यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत छह से 17 नवंबर तक विशेष बस संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed