फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   AD Basic started an investigation into the case of a teacher who went abroad without permission

Pilibhit News: बिना अनुमति विदेश गई शिक्षिका के मामले में एडी बेसिक ने बैठाई जांच

Wed, 23 Oct 2024 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
AD Basic started an investigation into the case of a teacher who went abroad without permission
पीलीभीत। छह माह पहले बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर गई शिक्षिका का मामला एडी बेसिक और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत होने के बाद फिर उखड़ गया है। एडी बेसिक ने इस प्रकरण की गहनता से जांच करने के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी से 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

मरौरी ब्लॉक के गांव चंदोई के कंपोजिट विद्यालय में शिक्षिका साजदा खातून ग्रीष्मकालीन अवकाश पड़ने से पहले 16 मई को स्कूल आईं थी। इसके बाद वह विभाग से बिना अनुमति लिए ही कनाडा निकल गईं। आरोप है कि शिक्षिका ने स्कूल खुलने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए अमित कुमार सिंह ने बीईओ मरौरी शिव शंकर मौर्या से जांच कराई।
विज्ञापन

जांच में कनाडा जाने की बात सामने आई तो बीएसए ने उनका वेतन रोक दिया। मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिठौरा कला में कार्यरत शिक्षक शमसुल हसन ने 17 सितंबर को आईजीआरएस, मंडलायुक्त और एडी बेसिक से मामले की शिकायत की थी।आरोप था कि गंभीर प्रकरण में भी उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ की जांच में भी मामला सही पाए जाने पर सिर्फ उनका वेतन ही रोका गया। इस पर शिकायतकर्ता से इस मामले में साक्ष्य मांगे गए तो शिकायतकर्ता ने जांच में सहयोग करते हुए साक्ष्य भी प्रस्तुत कराए। एडी बेसिक डॉ. अजीत कुमार ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। शिक्षिका के द्वारा बिना अनुमति के कनाडा जाना गलत पाते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है।

जांच कमेटी में बीईओ अमरिया और बीईओ नगर क्षेत्र को सौंपी है। साथ ही 15 दिन के भीतर जांच आख्या देने के आदेश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया शिक्षिका का वेतन रोका गया था। पूरे मामले की जानकारी और रिपोर्ट सचिव को भेजी गई थी। शिक्षिका को निलंबित नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed