{"_id":"6851b1bd9534bfe48c0b3ff8","slug":"action-under-gangster-act-taken-against-six-miscreants-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137980-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छह बदमाशों के विरुद्ध की गई गिरोहबंद अधिनियम की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छह बदमाशों के विरुद्ध की गई गिरोहबंद अधिनियम की कार्रवाई
Tue, 17 Jun 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पांच बदमाशों के विरुद्ध मंगलवार को गिरोह बंद अधिनियम की कार्रवाई की है। इनमें से कुछ बदमाश शाहजहांपुर के हैं।
जिन बदमाशों के विरुद्ध गिरोह बंद अधिनियम की कार्रवाई की गई है,उनमें कोतवाली क्षेत्र के गांव बडेपुरा घारम निवासी रजनीश कुमार, गांव गोवल निवासी अंकित कुमार,संतोष कुमार,शाहजहांपुर के कस्बा निगोही के मोहल्ला हमजापुर निवासी राजू और थाना निगोही क्षेत्र के गांव बझेरा बझेरी निवासी सौरभ कुमार शामिल हैं। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि इन बदमाशों पर पीलीभीत जिले के कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों पर गिरोह बनाकर डकैती,लूट की घटनाओं को अंजाम देने समाज में भय व्याप्त करने आदि गंभीर आरोप हैं। संवाद