फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Action taken against e-rickshaws plying on the highway, 117 challans issued and four vehicles seized

Pilibhit News: हाईवे पर दौड़ रहे ई-रिक्शों पर कार्रवाई, 117 चालान और चार वाहन सीज

Mon, 08 Jun 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Action taken against e-rickshaws plying on the highway, 117 challans issued and four vehicles seized
ई-रिक्शा की जांच करते यातायात पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
पीलीभीत। शहर से सटे बीसलपुर, पूरनपुर, बरेली और जहानाबाद हाईवे पर नियमों की अनदेखी कर सवारियां ढो रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न हाईवे पर चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 117 ई-रिक्शा चालकों के चालान किए गए, जबकि चार ई-रिक्शों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, बिना निर्धारित मार्ग के संचालन और यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे मामलों में कार्रवाई की। यातायात निरीक्षक रघुवेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे पर ई-रिक्शों के अनियंत्रित संचालन से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed