फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Action taken against 15 vehicles during checking, five seized

Pilibhit News: चेकिंग के दौरान 15 वाहनों पर कार्रवाई, पांच सीज

Fri, 18 Sep 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 15 vehicles during checking, five seized
पीलीभीत। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर-3 अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बुधवार को विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान निजी प्रयोग के लिए पंजीकृत वाहनों, टेंपो और ई-रिक्शा से स्कूली बच्चों को ले जाते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। कुल 15 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच वाहन सीज कर दिए गए, जबकि 10 के चालान किए गए।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा और यात्रीकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की जांच की। वाहनों के पंजीयन, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य अभिलेख देखे गए। जांच के दौरान अनधिकृत रूप से बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed