{"_id":"6564e9937162fb837d07f537","slug":"action-taken-against-12-trucks-and-four-tractor-trolleys-fine-recovered-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-8309-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 12 ट्रकों और चार ट्रैक्टर ट्राॅली पर की गई कार्रवाई, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 12 ट्रकों और चार ट्रैक्टर ट्राॅली पर की गई कार्रवाई, वसूला जुर्माना
Tue, 28 Nov 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
चेंकिग करते एआरटीओ । स्रोत- सूचना विभाग
पीलीभीत। जिले में गन्ना भरे वाहनों से हो रहे सड़क हादसों को लेकर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध पीलीभीत टनकपुर हाईवे पर कार्रवाई की गई। 12 ट्रकों समेत 16 वाहनों से लगभग 1.16 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
टनकपुर हाईवे पर रविवार की रात गन्ना भरे वाहन से हादसा होने के बाद डीएम के आदेश पर एआरटीओ ने ललौरीखेड़ा से न्यूरिया तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक को सीज करललौरीखेड़ा चौकी में खड़ा करा दिया। इसकी सितंबर, 2022 ही फिटनेस समाप्त हो गई थी और टैक्स जनवरी, 2022 तक ही जमा था। 12 ट्रक व चार ट्रैक्टर ट्राॅली का चालान किया गया है। सभी वाहन गन्ने से भरे हुए थे। इन वाहनों में ओवरलोड गन्ना भरकर इनका संचालन किया जा रहा था। साथ ही सभी चालकों को निर्देशित किया गया कि वाहनों का संचालन करते समय यातायात नियमों का पालन करें। एआरटीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव के आदेश पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।