फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acident

तालाब में डूबकर मासूम की मौत

Sun, 30 Oct 2022 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
acident
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बुहिता निवासी धर्मपाल के तीन वर्षीय पुत्र अमन की शुक्रवार की शाम तालाब में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव बुहिता निवासी धर्मपाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम गांव में पंचायत विभाग की ओर से फॉगिंग कराई जा रही थी। मशीन उनके दरवाजे से भी गुजरी। फॉगिंग मशीन की आवाज सुनकर उसका तीन वर्षीय पुत्र अमन बाहर आ गया। अमन मशीन का पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब के किनारे पहुंच गया और उसमें गिर गया। धर्मपाल की पुत्री चमेली ने अमन को तालाब में गिरते देख लिया। दौड़कर वह घर आई और परिजनों को बताया। घरवाले तालाब किनारे पहुंचे और अमन को पानी से बाहर निकाला, लेकिन वह बेहोश था, कुछ नहीं बोल रहा था। परिजन अमन को गांव में ही एक डॉक्टर के पास लेकर गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता धर्मपाल, मां पुष्पा देवी, बहन चमेली देवी, और अन्य भाइयों को रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed