फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acident

रिटायर्ड पोस्टमैन की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

Sun, 23 Oct 2022 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
acident
बरखेड़ा/पीलीभीत। गांव पतरसिया के पास बाइक की भिड़ंत में बरखेड़ा निवासी रिटायर्ड पोस्टमैन शफीक अहमद की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बरखेड़ा के मोहल्ला नई बस्ती (द्वितीय) निवासी शफीक अहमद (65) रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने पुत्र हबीब अहमद के साथ दवा लेने बाइक से बिलसंडा जा रहे थे। बाइक हबीब चला रहा था। रास्ते में बीसलपुर रोड पर गांव पतरसिया से आगे ईंट भट्ठे के पास पीछे से आई बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक गिर गईं। हादसे में दोनों बाइक पर बैठे दो-दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बरखेड़ा सीएचसी भिजवाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने शफीक अहमद को मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार गांव डडिया भगत निवासी सोमपाल और उसके साढ़ू का पुत्र गांव गाजीपुर कुंडा निवासी बबलेश के अलावा शफीक अहमद का पुत्र हबीब गंभीर रूप से घायल हो गए । सोमपाल और बबलेश को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों ही लोगों की बाइक की गति काफी तेज थी जिस कारण हादसा हुआ। चालक हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed