फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   acident

हाईवे पर गिरे पेड़ में घुसी वैन, मजदूर की मौत, आठ घायल

Tue, 11 Oct 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
acident
रामऔतार का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर ललौरीखेड़ा चौकी के पास सोमवार तड़के बरेली से आ रही वैन (ईको) बरसात में गिरे पेड़ में जा घुसी। हादसे में जहानाबाद के गांव जटपुरा निवासी रामऔतार (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। वैन में 12 लोग सवार थे। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बरेली रोड पर ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के पास रात करीब 10 बजे एक पेड़ गिर गया था। राहगीरों ने टहनियों को हटाकर एक तरफ से रास्ता बना लिया, मगर पेड़ हाईवे पर ही पड़ा रहा। रात में वाहन चालक यहां से बचकर निकलते रहे। तड़के करीब चार बजे बरेली की तरफ से सवारियां लेकर आ रही वैन चालक की लापरवाही से पेड़ में घुस गई। वैन काफी तेज गति में थी। हादसे के दौरान वैन में सवार लोग चीखने चिल्लाने लगे। चीखपुकार सुनकर राहगीर इकट्ठा हो गए। चौकी से पुलिसकर्मी भी आ गए। घायलों को वैन से निकाला गया। गंभीर रूप से घायल गांव जटपुरा निवासी रामऔतार को अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गांव के ही विजयपाल, प्रेमपाल, मदनलाल, अर्जुन, लाखन सिंह, रामसिंह, राम स्वरूप, छोटे घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रामऔतार की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

000
अलीगढ़ से मजदूरी कर घर लौटते समय हुआ हादसा
जहानाबाद के गांव जटपुरा निवासी रामऔतार गांव के अन्य लोगों के साथ कुछ दिन पहले अलीगढ़ मजदूरी करने गया था। वहां से रविवार की शाम को सभी लोगों के साथ घर जाने के लिए निकला था। बरेली तक रात में सभी लोग बस से आए। रात में पीलीभीत के लिए कोई बस न होने पर सभी लोग डग्गामारी में चलने वाली वैन में सेटेलाइट बस स्टैंड से सवार हो गए। गांव से कुछ दूर पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
12 घंटे बाद हटाया हाईवे से पेड़
बरेली हाईवे पर रात दस बजे बारिश और तेज हवा चलने से पेड़ गिर गया था। मुख्य हाईवे पर पेड़ गिरने के बाद भी रात में पुलिस और वन विभाग ने उसे तत्काल हटवाना उचित नहीं समझा। रात में राहगीर किसी तरह गुजरते रहे। सुबह करीब दस बजे वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed